IndiaIndia NewsNews

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण गुरुवार को, जानें आपकी राशि पर कैसा होगा असर

2019 का अंतिम सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर को लगेगा। भारतीय समयानुसार ग्रहण सुबह 8 बजकर 17 मिनट पर लगेगा। 10 बजकर 57 मिनट पर ग्रहण खत्म हो जाएगा। ये सूर्य ग्रहण पौष माह की अमावस्या के दिन मूल नक्षत्र और धनु राशि में लग रहा है। आइए अब जानते हैं कि सभी राशियों पर सूर्य ग्रहण का किस तरह का असर पड़ेगा।

  • मेष राशि वाले बुरे कामों से बचें, क्योंकि सूर्य ग्रहण के दौरान अपमान होने की संभावना है।
  • वृष राशि वालों को शारीरिक और मानसिक रूप से परेशानी उठानी पड़ सकती है।
  • मिथुन राशि वालों के जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है।
  • कर्क राशि वालों को शुभ समाचार मिल सकता है। उन्हें धैर्य रखने की सलाह दी गई है।
  • सिंह राशि वालों को किसी चीज की चिंता सता सकती है। मन विचलित हो सकता है।
  • कन्या राशि वालों को सूर्य ग्रहण के प्रभाव से परेशानी हो सकती है।
  • तुला राशि वालों को धन का लाभ हो सकता है। आर्थिक जीवन में सुधार होने की संभावना है।
  • वृश्चिक राशि वालों को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में धन से जुड़े मामलों में लापरवाही न बरतें।
  • धनु राशि वालों को परेशनी होने की आशंका है, ऐस में सावधानी बरतने की जरूरत है।
  • मकर राशि वालों को हानि होने की आशंका है। ऐसे में सोच-समझकर कदम उठाएं।
  • कुंभ राशि वालों को लाभ प्राप्त हो सकता है। मन में खुशी का भाव रहेगा।
  • मीन राशि वालों की खुशियों में बढ़ोतरी होगी। शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from News Nukkad

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading