उत्तराखंड कांग्रेस के आईटी सेल के प्रदेश सचिव की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, रोडवेज बस ने बाइक को रौंदा

उत्तराखंड कांग्रेस के आईटी सेल के प्रदेश सचिव की सड़क हादसे में मौत हो गई है।

देहरादून में बेकाबू यूपी रोडवेज की बस ने नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बाइक सवार कांग्रेस के आईटी सेल के प्रदेश सचिव अनिल चमोली को रौंद दिया। हादसे में अनिल चमोली की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने थाने में जमकर हंगामा भी किया। मृतक के परिजन रोडवेज बस के ड्राइवर को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। पुलिस से मिली सूचना के अनुसार, कांग्रेस आईटी सेल के प्रदेश सचिव अनिल चमोली किसी काम से देहरादून आए हुए थे। उनका परिवार चमोली जिले में रहता है।

बुधवार देर शाम को अनिल रिस्पना से बदरी – केदार मंदिर समिति की कारगी चौक स्थित धर्मशाला की ओर जा रहे थे। तभी बाइपास पर वो हादसे का शिकार हो गए। यहां आईएसबीटी की ओर से तेज रफ्तार से आ रही बस ने अनिल की बाइक को टक्कर मार दी। भिड़ंत होते ही अनिल सड़क पर गिर गए। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद अनिल बस के साथ सड़क पर घसीटते हुए काफी दूर तक चले गए थे। वो खून से लतपथ थे। आसपास के लोगों ने अनिल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इधर घटना की सूचना मिलते ही अनिल के परिवार में कोहराम मच गया। उनके परिजन नेहरू कॉलोनी थाने पहुंच कर हंगामा करने लगे। वो आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। लोगों ने कहा कि आईएसबीटी से लेकर रिस्पना के बीच पुलिस अक्सर नदारद रहती है। जिस वजह से ओवरस्पीड में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पाती। पुलिस की लापरवाही दुर्घटनाओं को न्योता दे रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

5 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

5 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

6 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 week ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

1 week ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.