दिल्ली में दिनदहाड़े लड़की की हत्या से हड़कंप! लोहे की रॉड से पीट पीटकर उतारा मौत के घाट
देश की राजधानी दिल्ली में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मालवीय नगर में दिनदहाड़े एक लड़की की हत्या कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि कमला रनेहरू कॉलेज में पढ़ने वाली इस लड़की पर कॉलेज के बाहर लोहे की रॉड से हमला किया गया। हमले में बुरी तरह से घायल लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। लड़की की हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहंची है और मामले की जांच कर रही है।
दिल्ली के दक्षिण जिले की डीसीपी चंदन चौधरी ने कहा कि हमें जानकारी मिली कि दिल्ली के दक्षिणी मलवीय नगर के ऑरबिंदो कॉलेज के पास एक 25 वर्षीय लड़की का शव मिला है। उसके शरीर के पास एक लोहे का रॉड भी मिला है। प्राथमिक जांच के अनुसार, लड़की पर रॉड से हमला किया गया था।
डीसीपी ने कहा कि घटना पार्क के अंदर हुई है। मृतक एक कॉलेज की छात्रा थी। वह अपने दोस्त के साथ पार्क में आई थी। मृतक के सिर पर चोट के निशान हैं। हम इस मामले की जांच कर रहे हैं।