फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र 14 जून (मंगलवार) से शुरू होकर 20 जून तक चलेगा।
धामी सरकार मंगलवार को करीब 64,000 करोड़ रुपए का बजट पेश करेगी। इसके अलावा कई विधेयक भी पेश किए जाएंगे। धामी सरकार के मंत्री होमवर्क में जुटे हुए हैं। सत्र के दौरान उठने वाले विषयों, प्रश्नों का तथ्यों और तर्कों के साथ प्रभावी ढंग से उत्तर देने के साथ ही संभावित अनुपूरक प्रश्नों के बारे में भी अधिकारियों के साथ मंथन किया जा रहा है। धामी सरकार के मंत्री 100 दिन के रोडमैप और इस दिशा में हुई प्रगति का ब्योरा भी ले रहे हैं।
अब जबकि बजट सत्र 14 से 20 जून तक प्रस्तावित है तो स्वाभाविक रूप से इस दरम्यान विधायी और संसदीय कार्य तो ठीकठाक होंगे ही, विपक्ष भी प्रश्नकाल, शून्यकाल में तेवर दिखाते हुए विभिन्न विषयों पर सरकार को घेरने का प्रयास करेगा। इस परि²श्य के बीच यह आवश्यक है कि सदन में उठने वाले विषयों व प्रश्नों को लेकर सरकार के मंत्री अधिक सतर्क व सजग रहें। यही वजह भी है कि इन दिनों धामी सरकार के मंत्री अपने-अपने विभागों के अधिकारियों के साथ सत्र के लिए विधायकों द्वारा लगाए गए प्रश्नों के उत्तर और संभावित अनुपूरक प्रश्नों के संबंध में लगातार चर्चा कर रहे हैं।
उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा का यह दूसरा सत्र है। मार्च में हुआ विधानसभा का पहला सत्र बेहद संक्षिप्त था। दो दिन के इस सत्र में सरकार ने लेखानुदान पारित कराया था और इस दौरान प्रश्नकाल भी नहीं हुआ था।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.