उत्तराखंड की राजनीति में बड़ी हलचल हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किसी भी वक्त सीएम त्रिवेंद्र रावत के इस्तीफे की खबर आ सकती है।
सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि सीएम त्रिवेंद्र की कुर्सी जाना तय है। हालांकि अभी कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है। इस बीच शाम 4 बजे त्रिवेंद्र सिंह रावत राज्यपास से मिलने जाएंगे और कुछ देर बाद वो प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे जिसमें वो इस्तीफे का ऐलान कर सकते हैं।
आपको बता दें, उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार देर रात बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से दिल्ली में उनके निवास पर मुलाकात की थी। अगला सीएम कौन होगा इसको लेकर चर्चाएं तेज हो चली हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तराखंड को नया मुख्यमंत्री मिलेगा। धन सिंह रावत या सत्यपाल महाराज के नाम पर नए सीएम के तौर पर विधायकों के बीच सहमति बनाने की कोशिश की जा रही है। इन दोनों में से कोई भी सीएम बनाया जा सकता है।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.