प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तराखंड में बारिश और भूस्खलन से चारों तरफ कोहराम मचा हुआ है। अब तक 46 लोगों की मौत हो चुकी है।
बारिश और भूस्खलन के बीच बुधवार को चंपावत में उस वक्त शोक की लहर दौड़ पड़ी जब मलबे से एक ही परिवार के चार लोगों के शव बरामद किए गए। यह मामला लोहाघाट ब्लॉक के नेपाल सीमा से लगे सुल्ला गांव का है। रेस्क्यू टीम ने एक ही परिवार के चारों लोगं के के शव बुधवार शाम को बरामद कर लिए। मृतकों की पहचान कैलाश सिंह (32) पुत्र कुंवर सिंह, चंचला देवी (28) पत्नी कैलाश सिंह, रोहित सिंह (12) और भुवन सिंह (8) पुत्र कैलाश सिंह के रूप में हुई है।
मंगलवार रात को करीब 9 बजे भारी बारिश के के साथ आए मलबे की चपेट में यह परिवार आ गया था। गांव में मलबा आते ही चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची थी और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया था।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.