उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा! गहरी खाई में गिरी कार, पत्नी की मौत, पति घायल

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में सोमवार को एक कार के गहरी खाई में गिरने से निजी स्कूल के प्रबंधक की पत्नी की मौत हो गई है जबकि प्रबंधक घायल हो गए।

पिथौरागढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ के हिमालयन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक हीरा सिंह खाती व उनकी पत्नी जानकी खाती अपनी बहन को चैत महीने की भिटौली देकर झूणी मलान से वापस पिथौरागढ़ लौट रहे थे। इस दौरान सुवालेख-झूणी मलान मोटर मार्ग पर उगड़ीशेरा के पास उनकी ईको कार संख्या यूके 05बी 1490 अनियंत्रित होकर 500 मीटर खाई में जा गिरी।

इस दुर्घटना में प्रबंधक हीरा सिंह खाती छिटक बाहर निकल गए जबकि उनकी पत्नी की दुर्घटना में मौत हो गयी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण व जाजरदेवल थाना प्रभारी मनोज पांडे व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने बमुश्किल घायल हीरा सिंह व शव को खाई से बाहर निकाला।

पुलिस ने पंचायतनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है जबकि घायल को उपचार के लिये अस्पताल भेजा गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

22 hours ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.