उत्तराखंड की छात्रा से फिल्म में रोल दिलाने के नाम पर रेप, आरोपी ने अभिनेत्री तापसी पन्नू से भी मिलवाया

उत्तराखंड के हरिद्वार के कनखल की रहने वाली 12वीं क्लास की छात्रा के साथ एक युवक ने फिल्म में रोल दिलाने के नाम पर दुष्कर्म किया।

आरोपी युवक ज्वालापुर का रहने वाला है। छात्रा ने बताया कि युवक ने खुद को डायरेक्टर बताया था। युवक ने छात्रा को अभिनेत्री तापसी पन्नू से भी मिलवाया था। पुलिस में छात्रा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, छात्रा की दो महीने पहले पेंटागन मॉल में आयोजित एक टैलेंट शो में ज्वालापुर के रहने वाले आरोपी युवक से मुलाकात हुई थी।

छात्रा ने पुलिस को बताया कि 26 जनवरी को भी एक टैलेंट शो का आयोजन किया गया था। उस दिन युवक ने छात्रा से मिलने के लिए बुलाया था। इस दौरान आरोपी युवक ने छात्रा को इस बाता का भरोसा दिलाया था कि वो उसे फिल्म में रोल दिलवा देगा। युवक ने उस दिन छात्रा को बताया कि फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ की शूटिंग चल रही है, वो उसे फिल्म में रोल दिलवा देगा।

आरोप है कि 27 जनवरी को युवक ने छात्रा के मोबाइल पर संपर्क कर मोदी भवन आने के लिए कहा, जहां फिल्म की शूटिंग चल रही थी। छात्रा ने बताया कि मोदी भवन जब वो पहुंची तो युवक ने खुद को डायरेक्टर बताते हुए मशहूर अभिनेत्री तापसी पन्नू उसे मिलवाया था। इस दौरान एक बार फिर आरोपी युवक ने छात्रा को ये भरोसा दिलाया कि वह उसे फिल्म में रोल दिलवा देगा। इस दौरान फिल्म का सीन समझाते हुए युवक छात्रा को एक कमरे में ले गया। छात्रा ने बताया कि इस दौरान युवक ने उसे कॉफी में नशीला पदार्थ खिला दिया। इस दौरान युवक ने छात्रा के साथ रेप किया। जब छात्रा होश में आई तो उसने युवक का विरोध किया।

छात्रा के विरोध करने पर युवक ने कहा कि फिल्म लाइन में ये सब होता है। लेकिन, छात्रा ने इस बात का जोरदार विरोध किया। इसके बाद छात्रा एसएसपी से पूरे ममाले की शिकायत करने पहुंची। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने केस जर्द कर लिया और फरार चल रहे युवक की तलाश शुरू कर दी है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.