फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के गोगिना में नदी में नहाते समय तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई है, जबकि एक लापता बताया जा रहा है।
मौके पर खोज अभियान जारी है। बागेश्वर जिले की आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला बागेश्वर के कपकोट तहसील के गोगिना क्षेत्र की बताई जा रही है।
उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया जो सूचना मिली है उसके अनुसार गोगिना के पर्थी गधेरे में कुछ बच्चे नहाने गए थे। इनमें से चार बच्चे लापता हो गए। तीन बच्चों के शव बरामद कर लिये गए, जबकि एक लापता बताया जा रहा है।
उन्होंने आगे बताया कि शाम 5.30 बजे से 6.00 बजे के बीच इस घटना की सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रबंधन बल (एसडीआरएफ) की टीम को मौके के लिये रवाना कर दिया गया है। खबर लिखे जाने तक मौके पर राहत व बचाव कार्य जारी था। अभी स्थिति साफ नहीं हो पायी है कि बच्चे किस गांव के हैं रहने वाले हैं।
जिन बच्चों के शव बरामद हुए हैं उनमें अभिषेक, अजय व सुरेश बताये जा रहे हैं। चैथे की तलाश जारी है। इस घटना के बाद क्षेत्र में मातम पसर गया। एसडीआरएफ के साथ ग्रामीणों और राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.