फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। मरचूला से रानीखेत की ओर आ रही एक कार बेकाबू होकर खाई में जा गिरी।
हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में कैलाश उप्रेती पुत्र मथुरा दत्त निवासी, माल रोड रानीखेत को गंभीर चोटें आई है। उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। चौकी प्रभारी भिकियासैंण ओम प्रकाश नेगी ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे उन्हें घटना की सूचना मिली।
पुलिस ने घायल को सीएचसी भिकियासैंण पहुंचाया। युवक के हाथ और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद घायल युवक को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि घायल युवक अल्मोड़ा पोस्ट आफिस में काम करता था।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.