हरिद्वार में इस साल होने वाले महाकुंभ की तैयारी हर स्तर पर जोरों पर चल रही है।
एक तरफ प्रशासन अपनी तैयारियों में जुटा है, दूसरी तरफ साधु-संत अपनी तैयारी कर रहे हैं। सभी अखाड़ों की धर्मध्वजा की तारीख भी नजदीक आ रही है, जिसके लिए रमता पंच अखाड़ों में पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में हरिद्वार में निरंजनी अखाड़े के रमता पंच भी 25 तारीख को अखाड़े में पहुंचेंगे। जिसकी तैयारियों को लेकर निरंजनी अखाड़े के सचिव रविंद्र पुरी ने सोमवार को एसएमजेएन पीजी कॉलेज में लगने वाली छावनी का निरीक्षण किया। साथ ही प्रयागराज से आयी पेशवाई के लिए सामान का जायजा लिया।
अखाड़े के सचिव रवींद्र पुरी ने बताया कि 25 फरवरी को अखाड़े के रमता पंच अपनी छावनी में पहुंचेंगे।. जिसके बाद 3 मार्च को छावनी से धूमधाम से पेशवाई निकलेगी। पेशवाई में अखाड़े के हजारों नागा संन्यासी और 50 से ज्यादा महामंडलेश्वर शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि पेशवाई की भव्यता को बढ़ाते हुए हेलीकाप्टर और ड्रोन से फूलों की बारिश की जाएगी। पेशवाई के मुहूर्त के बारे में बताते हुए उन्होंने बताया कि पेशवाई 11 बजे एसएमजेएन पीजी कॉलेज से निकल कर शाम 6 बजे निरंजनी अखाड़े एंट्री करेगी। पेशवाई की रौनक बढ़ाने के लिए अखाड़े ने महाराष्ट्र से स्पेशल बैंड बुलाया गया है।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.