अल्मोड़ा के सोमेश्वर में शराब के नशे में गाड़ी चलाना शख्स को भारी पड़ गया।
पुलिस ने बाजार में शराब के नशे में धुत होकर डंपर चला रहे ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने डंपर को भी सीज कर दिया है। पुलिस अधिकारी राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बाजार में बड़ौदा बैंक के पास चेकिंग के दौरान डंपर ड्राइवर को रोका तो वो नशे की हालत में मिला। जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ ये कार्रवाई की।
पुलिस के मुताबिक, ड्राइवर प्रेम बल्लभ जोशी रानीखेत के मजखाली का रहने वाला है। ड्राइवर के लाइसेंस कब्जे में लेकर निरस्तीकरण की रिपोर्ट सम्भागीय परिवाहन कार्यालय अल्मोड़ा को भेज दिया गया है। आपको बता दें कि चेकिंग के दौरान सात गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जबकि कोविड-19 के नियमों को तोड़ने पर 47 गाड़ियों का चालान किया गया। इस दौरान पुलिस ने करीब 11,500 का जुर्माना भी वसूला है।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.