उत्तराखंडः राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का बड़ा बयान, कहा- सारे कांग्रेसी भाजपा में आने को तैयार

राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने बड़ा बयान देकर उत्तराखंड की राजनीति में हलचल मचा दी है। 

अनिल बलूनी ने आज देहरादून में बडा बयान देते हुए कहा कि राज्य के 12 नेताओं को छोड़ दें तो सारे के सारे कांग्रेसी नेता भाजपा की सदस्यता लेने को तैयार बैठे हैं। उनका कहना है कि अब कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं का मनोबल इतना टूट चुका है कि कोई भी अब कांग्रेस में नहीं रहना चाहता है। राजधानी दून में आयोजित भाजपा मीडिया सेल की कार्यशाला में भाग लेने पहुंचे अनिल बलूनी का कहना है कि अगर हरीश रावत सरीखे 12 नेताओं को छोड़ दिया जाए तो कांग्रेस के अन्य तमाम नेता और कार्यकर्ता भाजपा की सदस्यता लेने को तैयार बैठे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में इस समय जिस तरह की भगदड़ मची हुई है उससे साफ हो चुका है कि राज्य में अब कांग्रेस का कोई वजूद नहीं बचा है। कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को अब कांग्रेस में अपना भविष्य नहीं दिख रहा है।

अनिल बलूनी ने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस लड़ने से पहले ही 2022 का चुनाव हार चुकी है। उनका कहना है कि भाजपा में हम सभी का स्वागत करते हैं लेकिन अगर कांग्रेस में इसी तरह की भगदड़ रही तो भाजपा को हाउसफुल का बोर्ड लगाना पड़ सकता है। यहां यह उल्लेखनीय है कि भाजपा इससे पूर्व धनोल्टी से निर्दलीय विधायक प्रीतम पंवार और कांग्रेस समर्थित विधायक राजकुमार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवा चुकी है। यही नहीं बीते कई दिनों से कांग्रेस के एक और विधायक तथा कुछ बड़े नेताओं के भाजपा में शीघ्र शामिल होने की चर्चा हवाओं में तैर रही है।

हार के डर से खेला जा रहा है माइंड गेमः कांग्रेस

भाजपा 2022 के चुनाव में अपनी संभावित हार से डरी हुई है। यही कारण है कि वह अब माइंड गेम खेलकर चुनाव जीतना चाहती है। कांग्रेस का कोई नेता या विधायक भाजपा के संपर्क में नहीं है और ना कोई कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जा रहा है। भाजपा नेता इस तरह के दुष्प्रचार का सहारा लेकर कांग्रेस पर मानसिक दबाव बना रहे हैं।

कांग्रेस नेता गरिमा दसौनी का कहना है कि भाजपा सरकार नाकाम रही है। उसका काम सीएम बदलने से भी नहीं बन पाया है और न जन आशीर्वाद व सैन्य सम्मान यात्राओं से। यही कारण है कि तोड़फोड़ करने में जुटे हैं लेकिन वह कुछ नहीं कर पाएंगे। जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि यह गरजने वाले बादल हैं बरसने वाले नहीं। कांग्रेस में सैकड़ों नेता हैं सब उनके साथ जा रहे हैं तो क्यों नहीं जाते ढोल क्यों पीट रहे हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 hour ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.