उत्तराखंड: गैरसैण, टनकपुर-बागेश्वर लाइन और आरक्षण जैसे मुद्दे पर क्या कर रही त्रिवेंद्र सरकार? जानें

बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी बुधवार को अल्मोड़ा पहुंचे। इस दौरान बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

सुरेश जोशी ने जनता से जुड़े कई मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी। गैरसैण राजधानी को लेकर उन्होंने कहा कि बीजेपी गैरसैण को लेकर गंभीर है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार द्वारा लगातार विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गैरसैण को एक बेहतर राजधानी के रूप में विकसित किया जा रहा है, विकास का काम जारी है।  

उन्होंने आरक्षण के ज्वलंत मुद्दे पर भी प्रतिक्रिया दी। सुरेश जोशी ने कहा कि बीजेपी जनता से जुड़ी पार्टी है जो भी फैसला लेगी जनता के हित में लेगी। सालों से टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के सांसद लगातार इसके लिए आवाज उठा रहे हैं।

बीजेपी प्रवक्ता से जब ये पूछा गया कि पंचेश्वर बांध और रेल लाइन दोनों में से किसको प्रथमिकता दी जाएगी। इस पर उन्होंने कहा कि दोनों पर ही प्रथमिकता दी जाएगी। अल्मोड़ा में उनके स्वागत में बीजेपी के जिला अध्यक्ष रौतेला विनीत बिष्ट, महेश नयाल मनोज जोशी समत पार्टी के कार्यकता मौजूद रहे।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.