उत्तराखंड में मंत्री परिषद के सदस्यों (कैबिनेट) को विकास योजनाओं के बेहतर पर्यवेक्षण के लिये जिलों के प्रभारी मंत्री का दायित्व मंगलवार को सौंपा गया।
इस संबंध में नियोजन विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है। राज्य के नियोजन सचिव डॉ रंजीत कुमार सिन्हा के हस्ताक्षरित इस आदेश के अनुसार राज्य के जनपदों में जिला नियोजन एवं अनुश्रवण समिति तथा विकास कार्यों के पर्यवेक्षण हेतु प्रभारी मंत्रीगणों की नियुक्ति के सम्बन्ध में पूर्व में निर्गत समस्त आदेशों को अवक्रमित करते हुए राज्यपाल की स्वीकृति से जिला नियोजन एवं अनुश्रवण समिति तथा विकास कार्य के पर्यवेक्षण का प्रभार दिये जा रहे हैं।
सूची के मुताबिक, सतपाल महाराज को प्रभारी मंत्री, हरिद्वार, प्रेम चन्द्र अग्रवाल को उत्तरकाशी एवं टिहरी, गणेश जोशी को उधमसिंहनगर का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। जबकि डॉ धनसिंह रावत को अल्मोड़ा एवं चमोली, सुबोध उनियाल को देहरादून, रेखा आर्य को नैनीताल एवं चम्पावत, चंदन राम दास को पिथौरागढ एवं पौड़ी, और साकेत बहुगुणा को रूद्रप्रयाग एवं बागेश्वर जिलों का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.