उत्तराखंड: CM धामी ने लॉन्च की अग्निपथ योजना, कोटद्वार में 19 अगस्त को भर्ती रैली, यहां से आया सबसे ज्यादा आवेदन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पौड़ी जिले के कोटद्वार में अग्निपथ योजना का शुभारंभ किया।

इस दौरान उनके साथ कोटद्वार विधायक और उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी, पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी, सैनिक कल्याण मंत्री मंत्री गणेश जोशी, लैंसडाउन विधायक दलीप सिंह रावत, यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट आदि मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। इसके बाद सीएम धामी ने अग्निवीर भर्ती की तैयारियों का जायजा लिया।

सीएम धामी ने बुधवार को मॉडर्न मोंटेसरी स्कूल में अग्निपथ योजना का शुभारंभ किया। 19 अगस्त से गढ़वाल मंडल के 7 जिलों के लिए अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। भर्ती प्रक्रिया कोटद्वार के गब्बर सिंह कैंप (आर्मी एरिया) में होगी भर्ती प्रक्रिया की मेजबानी कर रहे गढ़वाल राइफल लैंसडाउन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के सौजन्य से अग्निवीर भर्ती में आने वाले अभ्यर्थियों के लिए लिए नि:शुल्क भोजन कैंप का शुभारंभ भी सीएम द्वारा किया गया।

सबसे ज्यादा पौड़ी से पंजीकरण

भर्ती केंद्र पर गढ़वाल मंडल के 7 जिलों से कुल 63,360 अभ्यर्थियों द्वारा पंजीकरण कराया गया है, जिसमें चमोली के 9306, देहरादून के 9148, हरिद्वार के 6812, पौड़ी गढ़वाल के 16330, रुद्रप्रयाग के 6357, टिहरी गढ़वाल के 9784, उत्तरकाशी के 5623 अभ्यर्थियों द्वारा पंजीकरण कराया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

6 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

6 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

7 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 week ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

1 week ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.