उत्तराखंड में भू-कानून की मांग एक बार फिर ज़ोर पकड़ रही है तो वहीं पड़ोसी राज्य यूपी में चर्चा में बने हुए जनसंख्या नियत्रंण चर्चा अब उत्तराखंड में भी होने लगी है।
मुख्यमंत्री धामी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मीडियाकर्मियों ने उनसे पूछा कि उत्तर प्रदेश की तर्ज पर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने पर काम कर रही है, क्या उत्तराखंड सरकार भी ऐसा कानून लाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के जनमानस के हित में जो जरूरी होगा, सरकार पर उस अमल करेगी। मुख्यमंत्री ने भू कानून के मुद्दे पर भी यही जवाब दिया। बता दें कि भू कानून के मुद्दे पर इन दिनों उत्तराखंड की सियासत गर्म है और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी भू कानून में संशोधन की वकालत कर चुके हैं।
वहीं कांवड़ यात्रा को लेकर पूछे गए प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था का विषय है। उत्तराखंड मेजबान राज्य है। लेकिन यहां जल लेने के लिए उत्तरप्रदेश, हरियाणा, दिल्ली से भी लोग आते हैं। इसलिए इन राज्यों से हम बातचीत कर रहे हैं। लेकिन हमारी पहली प्राथमिकता लोगों की जानमाल की सुरक्षा है।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.