उत्तराखंड: सीएम त्रिवेंद्र सिंह की मौत की फर्जी खबर फैलाने वालों के खिलाफ केस दर्ज, 5 पर नामजद FIR

उत्तराखंड में कोरोना महामारी में भी अफवाहों फैलाकर माहौल खराब करने वाले बाज नहीं आ रहे हैं। कुछ ऐसे ही अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों ने तो उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की मौत की ही फर्जी खबर सोशल मीडिया में वायरल कर दी।

खबर चलते ही उत्तराखंड राज्य में मानों भूचाल सा आ गया। चीफ मिनिस्टर हाउस से लेकर पुलिस मुख्यालय और राज्य के थाने चौकी तक के फोन घनघना उठे। सिर्फ यह जानने के लिए आखिर अचानक मुख्यमंत्री की मौत कैसे हो गई? कल तक तो सब कुछ ठीक-ठाक था।

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (अपराध कानून एवं व्यवस्था) अशोक कुमार ने भी की इस अफवाह के बारे में पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एफआईआर नामजद दर्ज की गयी है। ये एफआईआर सीताराम भट्ट द्वारा बुधवार को दोपहर के वक्त देहरादून के थाना कैंट में दर्ज कराई गई।

देहरादून कैंट थाने में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, एफआईआर में पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है। इन पांचों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया गया है। शिकायतकर्ता सीताराम भट्ट ने आरोप लगाया है, “आरोपियों ने फेसबुक पर राज्य के मुख्यमंत्री की मौत की फर्जी खबर डाली थी। इसके बाद राज्य में एक अजीबोगरीब हालात बन गए। हर कोई अफरा तफरी में फंसता चला गया। जब तक सही बात सामने निकल कर नहीं आई तब तक राजनीति से लेकर सरकारी तंत्र तक परेशान रहा।”

उत्तराखंड पुलिस के ही एक अधिकारी के मुताबिक, “अफवाहें फैलाने वालों में से कुछ ने तो सीएम की मौत की वजह हार्ट अटैक तक जाहिर कर दी थी।”

राज्य के पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था अशोक कुमार के मुताबिक, “ये मजाक बेहद घटिया था। ये मजाक नहीं वरन राज्य की शांति व्यवस्था भंग करने जैसा गंभीर अपराध है। मुकदमा दर्ज होते ही मामले की तेजी से जांच कराने के आदेश देहरादून पुलिस उप महानिरीक्षक को दे दिये हैं।”

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

7 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

7 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 week ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 week ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

1 week ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.