उत्तराखंड: कोरोना से लड़ाई के मोर्चे पर मुख्य सचिव ने बहुत अच्छी खबर दी है

देशभर में कोरोना का इस वक्त जबरदस्त विस्फोट हो रखा है। आज भी देशभर में 49 हजार से ज्यादा कोरोना के केस सामने आए हैं।

उत्तराखंड में पिछले एक हफ्ते में कोरोना के केस में उछाल आया है। हर दिन 100 से ज्यादा केस सामने आए हैं। हरिद्वार और सेनाकुई औद्योगिक इलाके में कुछ दिनों में बड़ी तादाद में लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ऐसे में लोगों को अब डर सताने लगा है कि कहीं अब कोरोना वायरस का कम्युनिटी स्प्रेड तो शुरू नहीं हो गया है।

लोगों के इसी डर को प्रदेश के सचिव स्वास्थ्य अमित सिंह नेगी ने दूर किया है। उन्होंने बताया है कि प्रदेश मे सामुदायिक स्तर पर अभी कोरोना वायर के मामले नहीं फैल रहे हैं। जो लोग भी इस वायरस से पीड़ित है, उनकी पूरी जानकारी है। बाहरी राज्यों से आ रहे लोगों और संक्रमित मरीज के नजदीकी संपर्क में आने वाले ही पॉजिटिव मिल रहे हैं। मुख्य सचिव ने भी कहा है कि प्रदेश में फिलहाल कोरना का कम्युनिटी स्प्रेड नहीं शुरू हुआ है।

क्या है कम्युनिटी स्प्रेड?

जब कोई शख्स कोरोना वायरस पॉजिटिव  मिलता है और उसकी ट्रैवेल हिस्ट्री या कांटेक्ट ट्रेसिंग का पता नहीं लगता है। ऐसी स्थिति को ही कम्युनिटी स्प्रेड कहा जाता है। प्रदेश में मिल रहे संक्रमित या तो बाहरी राज्यों से आए हैं या वो कोरोना मरीज के कॉन्टैक्ट में आने से संक्रमित हुए हैं।

  आपको बता दें प्रदेश में कोरोना संक्रमित का पहला मामला 15 मार्च को मिला था। तब से लेकर आज तक मामले 5500 के करीब पहुंच गये हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि 3300 से ज्यादा लोग ठीक भी होल चुके हैं, लेकिन पिछले एक हफ्ते में कोरोना के मामले जिस तेजी से सामने आ रहे हैं, उसे लेकर सरकार और प्रशासन चिंतित है। लगातार बढ़ रहे मामलों ने लोगों की फिक्र भी बढ़ा दी है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

24 minutes ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

This website uses cookies.