कोरोना महामारी से देश को बचाने के लिए केंद्र से लेकर प्रदेश सरकारें अपने स्तर पर हर मुमकिन कोशिश कर रही हैं। कई आम लोग भी इस महामारी के बीच अपने स्तर पर लोगों की मदद कर रहे हैं।
अल्मोड़ा में कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास डोल आश्रम के महाराज विष्वेष्वरानन्द और महाराज कपिलेष्वरानन्द ने रोटी बैंक को 2 लाख 51 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी गई। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक खाना पहुंच सके।
वहीं दूसरी तरह जिले की एक महिला घर पर मास्क बनाकर लोगों को फ्री में बांट रही है। थपलिया मोहल्ले में रहने वाली बसंती गैड़ फिलहाल इस्तेमाल नहीं हो रहे घर के थैले, साड़ी सूट, को धोकर उनसे मास्क तैयार कर रही हैं। इसे बनाने के बाद वो इसे समाज सेवी संस्था की मदद से गरीबों में बांट रही है। अभी तक वो 250 मास्क तैयार कर जरूरतमंदों को बांट चुकी हैं। आपको बता दें कि बसंती फिलहाल शिक्षिका हैं, स्कूल बंद होने पर वो इस बचे हुए वक्त को दूसरों की मदद करने में इस्तेमाल कर रही हैं।
अल्मोड़ा से हरीश की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.