उत्तराखंड में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को राज्य में कोरोना के 279 नए मामले सामने आए हैं।
ऊधमसिंह नगर में सबसे ज्यादा कोरोना के 81 संक्रमित मिले हैं। वहीं, हरिद्वार में 74, देहरादून में 26, पिथौरागढ़ में 26, नैनीताल 20, अल्मोड़ा में 18, उत्तरकाशी में 5, पौड़ी में 3, चंपावत और टिहरी गढ़वाल में 1-1 मामले सामने आए हैं। वहीं, दो संक्रमितों की मौत हो गई है। इसके अलावा 91 लोग ठीक हुए हैं, जिन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 6,866 हो गई है। इसमें 2,945 मामले सक्रिय हैं। वहीं, 3,811 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। प्रदेश में कोरोना की चपेट में आकर अब तक 72 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके अलावा 38 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.