उत्तराखंड: कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई के मोर्चे पर बहुत अच्छी खबर आई है

कोरोना वायरस से लड़ाई के मोर्चे पर उत्तराखंड के लोगों को बहुत ही राहत देने वाली खबर है। प्रदेश में अब तक करीब 2700 मरीजों में से 1758 लोग इस वायरस को मात देकर अपने घर लौट गए हैं। ये सभी लोग ठीक हो चुके हैं।

राज्य में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा 65 फीसदी है। अल्मोड़ा में इय वायरस की चपेट में आए 108 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं बागेश्वर में 50 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। चमोली और चंपावत में 44, देहरादून में 422 मरीज, हरिद्वार में 182, नैनीताल में 277, पौड़ी गढ़वाल में 62, पिथौरागढ़ में 50 मरीज, रुद्रप्रयाग में 39, टिहरी गढ़वाल में 322, उधम सिंह नगर में 108 और उत्तरकाशी में 30 मरीज अब तक बिल्कुल ठीक हो चुके हैं।

हालांकि चिंता की बात ये जरूर है कि प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश में 2700 के करीब लोग वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। जबकि वायरस की वजह से मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। हालांकि इस बीच प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग भी युद्ध स्तर पर काम कर रहा है। सख्ती से नियमों का पालन कराया जा रहा है। चेकिंग और स्क्रीनिंग की फ्रीक्वेंसी बढ़ा दी गई है। साथ ही साथ पॉजिटिव लोगों की ट्रैवलिंग हिस्ट्री खंगाल कर लोगों को होम क्वारंटाइन करने पर भी जोर दिया जा रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 day ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.