क्या है कोरोना वायरस को दूर भगाने का बाबा रामदेव का आयुर्वेदिक उपाय?

कोरोना वायरस तेजी से दुनिया के साथ ही भारत में भी पैर पसार रहा है। अब तक देश में करीब 83 पॉजिटिव कोरोना वायरस के केस साने आ चुके हैं। जिसमें से दो लोगों की मौत की पुष्टि भी हो चुकी है।

कोरोना से बचने के लिए लोग सावधानियां बरत रहे हैं। लोग बड़ी तादाद में हैंड सैनेटाइजर और मास्क खरीद रहे हैं। बढ़ी हुई डिमांड की वजह से अब इसकी कालाबाजारी भी शुरू हो गई है। इन सब के बीच योग गुरु स्वामी रामदेव ने कोरोना वायरस के इलाज का आयुर्वेद इलाज बताया है। देरहादून में उन्होंने कहा है कि इससे घबराने की नहीं सतर्क रहने की जरूरत है।

रामदेव ने घरेलू सैनेटाइजर बनाने का उपाय बताया। उनके मुताबिक एक लीटर पानी में 100 ग्राम नीम के पत्ते और तुलसी के दस पत्ते मिलाकर पहले उबाल लें। इसके बाद पानी को छानकर ठंडा कर लें। फिर एक बोतल में दस ग्राम फिटकरी और दस ग्राम कपूर बारीक पीसकर घोल लें। इन सारे द्रव्य को छानकर शीशी में भरकर रखें। ये एक तरीके से प्राकृतिक सेनिटाइजर तैयार का काम करेगा। स्वामी रामदेव ने बताया कि प्राकृतिक रूप से बनाया गया सेनिटाइजर बाजार में बिकने वाले महंगे सेनिटाइजर से कई गुना जायदा फायदेमंद होगा।

वहीं आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि गिलोय वटी, तुलसी वटी, नीम वटी, अदरक और नींबू का रस एक साथ लेने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता उत्पन्न होती है। गिलोय और तुलसी की वटी रोजाना दो-दो की तादाद में दोनों वक्त ली जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि कोरोना के प्रति सभी को अधिक से अधिक जागरुकता बरतनी चाहिए।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 day ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.