रामपुर तिराहा केस बरसी: सीएम रावत ने शहीद स्मारक पर आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि, शहादत को किया सलाम

मुजफ्फरनगर कांड की बरसी पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रामपुर तिराहा शहीद स्मारक पर आंदोलनकारियों को श्रद्दांजलि दी।

उन्होंने शहीद स्थल पर फूल अर्पित कर आंदोलनकारियों की शहादत को सलाम किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के निर्माण के लिए जान देने वाले अमर शहीदों को मैं श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। अमर शहीदों की कुर्बानियों कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उत्तराखंड की सरकार आंदोलनकारियों के सपनों को साकार करने की दिशा में काम कर रही है। इस मौके पर सीएम ने बापू और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी याद किया। उन्होंने कहा कि आजादी के लिए अहिंसा और सत्याग्रह के के सिद्धान्त पर चलने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और जय जवान जय किसान का उद्घोष कर देश के सैन्य शक्ति को प्राथमिकता देने वाले और किसानों की मजबूती के लिए कार्य करने वाले देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती है।

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट किया, ”1994 में आज ही के दिन दिल्ली की ओर कूच कर रहे उत्तराखंड के सैकड़ों आंदोलनकारियों पर मुजफ्फरनगर पुलिस की रामपुर तिराहे पर लाठीचार्ज और फायरिंग में कई आंदोलनकारी शहीद हो गए थे। हम उन सभी माताओं-बहनों को भी स्मरण करते हैं जिन्होंने राज्य निर्माण के लिए अनेकों कष्ट और अत्याचार सहे।”

एक और ट्वीट कर उन्होंने कहा, ”आज मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहे पर स्थित उत्तराखंड शहीद स्मारक पर राज्य के शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। मैं मुजफ्फरनगर गोली कांड में शहीद हुए सभी आंदोलनकारियों को कोटि-कोटि नमन करता हूं।”

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

12 hours ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.