फोटो: सोशल मीडिया
कोरोना से लड़ाई के मोर्चे पर उत्तराखंड के लिए एक अच्छी खबर है।
प्रदेश में किलर वायरस से 15 दिनों में एक भी मौत नहीं हुई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 54 नए केस सामने आए हैं, जबकि एक दौरान एक मरीज को डिस्चार्ज किया गया। सूबे में कुल संक्रमितों की संख्या 96820 हो गई है। इसमें 93061 मरीज ठीक हो चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक रविवार को 7052 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 15 दिनों के बाद प्रदेश में एक भी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है। इससे पहले 29 जनवरी को प्रदेश में एक भी कोरोना मरीजों की मौत नहीं हुई थी।
देहरादून जिले में 26 संक्रमित मरीज मिले हैं। नैनीताल में 12, हरिद्वार में नौ, ऊधमसिंह नगर में छह और चंपावत जिले में एक कोरोना मरीज मिला है। जबकि अल्मोड़ा, चमोली, बागेश्वर, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी जिले में कोई संक्रमित नहीं मिला है। फिलहाल 687 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। बीमारी से रिकवरी रेट 96.12 फीसदी है। कोविड टीकाकरण में उत्तराखंड का देश में छठा नंबर है।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.