देहरादून: कोरोना महामारी ने उत्तराखंड को 5 साल पीछे ढकेल दिया, इतने हजार करोड़ का नुकसान!

लॉकडाउन की वजह से सिर्फ उत्तराखंड में करीब चार हजार करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है।

वैक्सीन आने के बाद अब भले ही ऐसी उम्मीद जगी है कि कोरोना वायरस से पूरी दुनिया को जल्द निजात मिल जाए। लेकिन जाते-जाते इस वायरस ने हर मोर्चे पर देश-दुनिया को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। सबसे ज्यादा नुकसान लोगों की मौत और आर्थिक रूप से हुआ है। लॉकडाउन की वजह से सिर्फ उत्तराखंड में करीब चार हजार करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदेश में कोरोना संक्रमण के चलते हुए नुकसान का आकलन के लिए बनी मंत्रिमंडल की एक उप-समिति ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। जिसमें कहा गया है कि वायरस से सूबे को करीब 4000 करोड़ का नुकसान हुआ है। आपको बता दें कि अप्रैल के आखिर में कैबिनेट की बैठक में एक उप-समिति बनाकर राज्य को हुए नुकसान का आकलन करने की जिम्मेदारी दी गई थी.

अनुमान के मुताबिक उत्तराखंड को लॉकडाउन के पहले महीने करीब एक हजार करोड़ रुपय के रेवेन्यू का नुकसान हुआ था। अकेले 750 करोड़ का नुकसान जीएसटी से राज्य को हुआ है। इस तरह प्रदेश में जीएसटी से अब तक कुल 2200 करोड़ का नुकसान राज्य को हो चुका है। बता दें कि उपसमिति पर न केवल राज्य में हुए नुकसान का आकलन करने की जिम्मेदारी थी। बल्कि इस नुकसान से पार पाने के सुझाव भी देने के लिए कमेटी को अधिकृत किया गया था।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

7 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

7 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 week ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 week ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

1 week ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.