उत्तराखंड चुनाव: BJP ने जारी की दो उम्मीदवारों की तीसरी सूची, किशोर उपाध्याय को दिया टिकट

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने शुक्रवार को दो उम्मीदवारों की तीसरी और अंतिम सूची जारी की है।

बीजेपी ने किशोर उपाध्याय को टिहरी से और बृजभूषण गैरोला को डोईवाला विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा है। एक बयान में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने उत्तराखंड विधानसभा के आगामी आम चुनावों के लिए निम्नलिखित दो नामों को तय किया है।

उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष उपाध्याय बुधवार को पार्टी से निकाले जाने के बाद गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए थे। उपाध्याय इससे पहले टिहरी विधानसभा क्षेत्र से दो बार निर्वाचित हुए थे। 2017 में, उन्हें टिहरी के टिकट से वंचित कर दिया गया था, और देहरादून के सहसपुर विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा गया। वह सहसपुर से चुनाव हार गए थे।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 20 जनवरी को 59 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष मदन कौशिक को क्रमश: खटीमा और हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है। पहली लिस्ट में बीजेपी ने 10 मौजूदा विधायकों को हटाकर नए चेहरों को उतारा है।

बीजेपी ने 26 जनवरी को उत्तराखंड के लिए नौ उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की थी। 70 सदस्यीय उत्तराखंड विधानसभा के लिए मतदान 14 फरवरी को होगा और मतगणना 10 मार्च को होगी। सत्तारूढ़ बीजेपी राज्य में सत्ता बरकरार रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। बीजेपी ने 60 से ज्यादा सीटें जीतने का टारगेट रखा है। 2017 के पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 57 सीटों पर जीत हासिल की थी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

3 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

3 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

5 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

5 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

6 days ago

This website uses cookies.