उत्तराखंड: केदारनाथ दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है

केदारनाथ में साल 2013 में कुदरत ने भारी तबाही मचाई थी। बाढ़ ने सब कुछ तबाह करके रख दिया था। उसके बाद से ही वहां लगातार जिंदगी को पटरी पर लाने का काम चल रहा है। केदारनाथ को दोबारा बसाया जा रहा है।

ज्यादातर काम पूरा भी हो चुका है। तबाही की वजह से अचानाक से श्रद्धालुओं की तादाद जो कमी आई थी। वो पिछले कुछ सालों में बढ़ी, लेकिन इस साल कोरोना महामारी की वजह से एक बार फिर सब कुछ चौपट हो गया। केदारनाथ धाम के कपाट बीते 29 अप्रैल को खोल दिए गए थे। तब से अब तक तीर्थयात्रियों के केदारनाथ दर्शन के लिए आने वाले लोगों की तादाद काफी कम है। स्थानीय प्रशासन ने तीर्थयात्रियों के लिए केदारनाथ में हेली सेवा की प्रक्रिया को भी वक्त पर पूरा कर दिया था। बावजूद इसके यात्रियों के बिना और लॉकडाउन के चलते अबतक हेली सेवा का संचालन नहीं हो पाया है।

हालांकि अब अच्छी खबर ये है कि केदारनाथ दर्शन करने आने वाले लोगों के लिए अगले महीने से हेली सेवा की शुरुआत हो सकती है। आपको बता दें कि उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने मार्च में ही सिरसी, फाटा और गुप्तकाशी से हेली सेवा के लिए प्रक्रिया पूरी कर दी थी। मगर यात्रियों के अभाव के कारण हेली सेवा का संचालन उस समय शुरू नहीं हो पाया था। अब यात्रियों की तादाद बढ़ने पर हेली सेवा की शुरुआत अगने महीने से होने जा रही है। गौरतलब है कि सरकार ने 1 जुलाई से चार धाम की यात्रा शुरू करवा दी थी और 25 जुलाई से प्रदेश के बाहर के यात्रियों को भी को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट के साथ केदारनाथ धाम में आने की अनुमति दे दी थी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 week ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 week ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 week ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 week ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

1 week ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.