कोरोना काल के बीच अगले साल होने वाले हरिद्वार कुंभ को लेकर सभी तैयारियां की जा रह हैं। इस बीच कुंभ को लेकर नैनीताल हाईकोर्ट की चिंता दिखी है।
हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि कोरोना महामारी को देखते हुए अगले साल होने वाले महाकुंभ की तैयारियों और अतिरिक्त उपायों को लेकर दो दिसंबर तक हलफनामा के माध्यम से जवाब पेश करे। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमथ की अगुवाई वाली पीठ ने अपने आदेश में ये भी कहा कि अगले साल 21 जनवरी से शुरू होने वाले कुंभ मेले के मद्देनजर जरूरी है कि संक्रमण को रोकने के खास उपाय किए जाएं।
हाईकोर्ट ने कोरोना महामारी को लेकर दायर विभिन्न जनहित याचिकाओं की सुनवाई करते हुए बुधवार को ये निर्देश दिए हैं। आदेश की प्रति गुरुवार को मिली है। कोरोना महामारी को लेकर सचिदानंद डबराल, दुष्यंत मैनाली और राजेंद्र आर्य द्वारा अलग-अलग जनहित याचिकाएं दायर की गई थीं।
इससे पहले बीते 23 सितंबर को हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार को निर्देश दिया था कि कोरोना अस्पतालों, संगरोध केंद्रों और संक्रमित लोगों के इलाज और सुविधाओं की स्थिति की जांच के लिए सभी 13 जिलों में निगरानी समितियों गठित की जाएं और ये निगरानी समितियां सुविधाओं के संबंध में हर हफ्ते रिपोर्ट पेश करेंगी।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.