उत्तराखंड: 1 जुलाई से श्रद्धालुओं के लिए खुलेगा जागेश्वर धाम, दर्शन करने जाने से पहले इन नियमों को जान लें

कोरोना की वजह से लंबे समय से बंद चल रहा विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम को श्रावणी मेले को लेकर श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खोलने के लिए तैयारी तेज हो गई है।

मंदिर श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए 1 जुलाई से खुलेगा, लेकिन यहां अभी अल्मोड़ा जिले के लोग दर्शन के लिए आ सकते हैं। सुबह 8 से शाम 5 बजे तक सिर्फ 100 लोग ही जागेश्वर में दर्शन कर सकेंगे। जिनके लिए प्रशासन द्वारा पास बनाया जाएगा।

जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने बताया कि जागेश्वर मंदिर समिति, स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मंदिर खोलने के लिए बैठक की गई, जिसमे ये तय हुआ कि जागेश्वर मंदिर को 1 जुलाई से अल्मोड़ा जिले के श्रद्वालुओं के दर्शन मात्र के लिए खोला जाएगा। इस दौरान अन्य धार्मिक क्रिया-कलाप (यज्ञोपवित, कर्मकाण्ड) बन्द रहेंगे। बैठक में ये भी सहमति बनी कि मन्दिर में प्रतिदिन 100  लोग ही दर्शन कर पाएंगे। मन्दिर में पूजा पाठ पहले की ही तरह आनलाइन किए जाएंगे। मन्दिर दर्शन सुबह 8 बजे से सांय 5 बजे तक श्रद्वालुओं के लिए खोला जाएगा। दर्शन औक मन्दिर में प्रवेश के लिए आनलाइन और आफलाइन पास जारी किए जाएंगे। बिना पास के मन्दिर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

वहीं, जिलाधिकारी ने बताया कि मन्दिर परिसर को समय-समय पर सैनिटाइज और स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइंस के अनुसार, मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करना होगा। मन्दिर में आने वाले श्रद्वालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी और बिना कोविड लक्षण वाले व्यक्तियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। इस दौरान दो बैरियरों आरतोला और भगरतोला मार्ग पर एन्ट्री पाइंट बनाए जाएंगे और वहां पर आने वाले श्रद्वालुओं की पूर्ण जानकारी और पास आदि की चेकिंग की जाएगी।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 day ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.