उत्तराखंड: ज्वेलर ने पहले पत्नी, मासूम बेटे को मारी गोली, फिर कर ली खुदकुशी, मचा हड़कंप

उत्तराखंड के रामपुर के बिलासपुर थाना इलाके में दर्दनाक घटना सामने आई है। कर्ज से परेशान एक ज्वेलर ने पहले पत्नी और मासूम बेटे को गोली मारी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली।

जिस वक्त ज्वेलर ने घर में इस आत्मघाती कदम को उठाया, उस वक्त कोई नहीं थी। बताया जा रहा है कि जब उसके परिजन दोपहर में घर पहुंचे तो घर में तीन लोशों को देखर उनके होश उड़ गए। घर में तीन लाशें देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल और मैगजीन बरामद की हैं। इस घटना से परिजनों के साथ इलाके के लोग सकते में हैं।

बताया जा रहा है कि ज्वेलर कर्ज की वजह से काफी तनाव में था। इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। कुछ दिन पहले ज्वेलर ने अपनी दुकान में तमंचे के बल पर लूट की पुलिस को गलत सूचना दी थी। पुलिस को उसने बताया था कि उसकी दुकान में ग्राहक बनकर आए बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूटपाट की।

सूचना के आधार पर पुलिस ने करीब तीन घंटे तक शहर में बदमाशों की तलाश की। बाद में पुलिस को ये पता लगा कि ज्वेलर द्वारा दी गई सूचना फर्जी थी। ज्वेलर ने कर्जदारों से बचने के लिए पुलिस को गलत सूचना दी थी।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 day ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.