उत्तराखंड में सोमवार से शराब की बिक्री की इजाजत, खरीदते और बेचते वक्त इन बातों का रखना होगा ख्याल

देशभर में सोमवार से लॉकडाउन का तीसरा चरण शुरू हो रहा है। तीसरे चरण में कई प्रदेश की सरकारों ने थोड़ी राहत दी है।

इसी कड़ी में उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार ने शराब की बिक्री की इजाजत दे दी है। सोमवार से प्रदेश में शराब की दुकानें खुलेंगी। दुकानों का खुलने का समय निर्धारित किया गया है सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक। इस दौरान शराब खरीदते वक्त भी आपको सोशल डिस्टेंसिंग का पालन पहले की ही तरह करना है, जैसे आप जरूरी सामान की खरीददारी करते वक्त अभी तक करते आए हैं।

दुकानों को खुलवाने से पहले अलग-अलग शहरों के प्रशासन ने इसकी तैयारी कर ली है। इस पर प्रशासन का पूरा जोर है कि खरीददारी करते वक्त सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे। इसके लिए उचित दूरी पर गोला बनाया गया है। साथ ही बास बल्ली भी कई जगहों पर लगाई गई है। आपको बता दें कि केंद्र सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक रेड जोन को छोड़ कर ऑरेंज और ग्रीन जोन में शराब की दुकानों को खोलने की इजाजत है। दुकानदारों को ये सुनिश्चित करना होगा कि उनके यहां सिर्फ 50 फीसदी स्टाफ ही काम करे। एक वक्त में एक ही ग्राहक सामान खरीदेगा। फिलहाल प्रदेश में सैलून, शॉपिंग माल और कॉम्प्लेक्स पहले की ही तरह हर जोन में बंद रहेंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 day ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.