पिथौरागढ़ के किस इलाके में लगा लॉकडाउन?

पूरे देश के साथ ही उत्तराखंड में भी भले ही कोरोना के केस में कमी आई हो, लेकिन प्रदेश में कुछ जगह पर कोरोना बेकाबू हो गया है।

इसी को देखते हुए वहां स्थानीय प्रशासन ने लॉकडाउन लगाने का फैसला किय है। पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट विकासखंड में एक बार फिर 48 घंटे का लॉकडाउन लगा दिया गया है। बता दें कि व्यापार संघ ने यहां 48 घंटों के लिए लॉकडाउन लगाने की मांग की थी। व्यापारियों की मांग पर लॉकडाउन के आदेश जारी कर दिए गए।

लॉकडाउन के दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर दूसरे सभी प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहेंगे। गंगोलीहाट के एसडीएम भगत सिंह फोनिया ने बताया कि तहसील में राजस्व उपनिरीक्षकों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद तहसील दो दिनों के लिए बंद कर दी गई है। तहसील में दो दिनों तक कामकाज ठप रहेगा। वहां तैनात सभी कर्मचारियों के सैंपल लिए जाएंगे। इसके अलावा व्यापार संघ के अनुरोध पर गणाई गंगोली में दो दिनों तक लॉकडाउन लगाया जा रहा है। क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, ऐसे में लोगों को कोरोना रोकथाम के प्रति जागरुकता बरतने की जरूरत है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

6 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

6 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 week ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 week ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

1 week ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.