लॉकडाउन के बीच उत्तराखंड के इस इलाके में दो लाख लोगों के सामने बड़ी संकट, सरकार से मदद की गुहार

कोरोना लॉकडाउन के बीच अल्मोड़ा के 13 वार्डों और ग्रामीण इलाकों में लोगों के सामने नई मुश्किल खड़ी हो गई है। इलाके में पेयजल संकट गहरा गया है।

इस इलाके में दो लाख जनता के सामने पिछले तीन दिनों से पेयजल संकट खड़ा हो गया है। पिछले कई दिनों से भारी बरसात के चलते कोसी नदी में  सिल्ट आने से पेयजल आपूर्ति ठप है। ऐसे में अल्मोड़ा नगर के लोग खासा परेशान हैं। अभी बरसात ही शुरू नही हुई है तो ये आलम है, जब बरसात शुरू हो जाएगी तो क्या होगा आप अंदाजा लगा सकते हैं।

वहीं, संस्थान के अधिकारी लोगों को संतोषजनक जबाव नही दे पा रहे हैं। जिसे लेकर लोगों मे आक्रोष है। कांग्रेस पार्टी इसे लेकर जिला प्रशासन और राज्य सरकार पर लापरवाही का आरोप लगा रही है। उनका कहना है कि करोड़ो की लागत लगाने के बाद भी लोगो को पानी नही मिल पा रहा है। इससे विभाग और सरकार पर एक बड़ा सवाल खड़ा होता है। वहीं, डिप्टी स्पीकर ने कहा कि बारिस के कारण कोसी नदी में गाद एवं मलवा आने से कोसी बैराज लगे संसथान के पम्प काम नहीं कर रहे। जल्द ही व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्दी ही व्यवस्था ठीक हो जाएगी।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

7 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 week ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 week ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 week ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

1 week ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.