उत्तराखंड में अब प्याज के लिए चाहिए चौकीदार! दिनदहाड़े प्याज उड़ा ले गए चोर

प्याज की कीमतों से आज पूरा देश परेशान है। कुछ लोगों ने प्याज खाना छोड़ दिया है तो कुछ लोग कम प्याज का इस्तेमाल कर रहे हैं।

देश में इस बीच प्याज की चोरी भी शुरू हो गई है। चोरों और लुटेरों की नजर प्याज पर है। उत्तराखंड के रुड़की में प्याज की चोरी का मामला सामने आया है। रामपुर चुंगी के पास किराए के मकान में रहने वाले नवाब ठेली पर रुड़की में सब्जी बेचते हैं। वो सब्जी बेचकर शाम को अपने कमरे पर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देहरादून हाईवे स्थित वैशाली मंडप के पास अपनी ठेली रोकी और कुछ दूरी पर टॉलेट के लिए चले गए। जब वे लौटे तो उनकी ठेली पर से पोटली में रखा 10 किलो प्याज गायब था। वो काफी परेशान हुए। इधर-उधर देखे, लेकिन उन्हें कहीं भी प्याज नहीं मिला।

नवाब अपनी ठेली के साथ पास के पेट्रोल पंप पर पहुंचे। उन्होंने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से प्याज के बारे में पूछताछ की लेकिन कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस दौरान कुछ कर्मचारियों ने पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। तब जाकर इस बात का खुलासा हुआ कि किसी ने प्याज की चोरी की है।

सीसीटीवी फुटेज में बाइक पर सवार ठेली से प्याज की पोटली उठाते दिखे। बाइक सवार प्याज की पोटली उठाकर फरार हो गए। सीसीटीवी में बाइक पर सवार दोनों चोरों का चेहरा साफ दिखाई नहीं दिया। इसके साथ ही उनके बाइक का नंबर प्लेट भी ठीक से नहीं दिखा। आखिरकार निराश होकर नवाब को अपनी ठेली के साथ कमरे पर लौटना पड़ा।

देश में प्याज 100 से 200 रुपये किलो बिक रहा है। यही वजह है कि चोर अब प्याज की चोरी करने लगे हैं। उत्तराखंड ही नहीं पूरे देश में प्याज की चोरी और लूटपाट की खबरें सामने आ रही हैं। बिहार में इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। यहां तक की सरकार जिन इलाकों मे सस्ते प्याज बेच रही है, उन इलाकों में पुलिस कर्मियों को सुरक्षा में तैनात किया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

3 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

4 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

5 days ago

This website uses cookies.