उत्तराखंड में पुंचायत चुनाव के तहत दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार, 5 अक्टूबर को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया।
शाम 4 बजे तक प्रदेश में करीब 60 फीसदी तक मतदान दर्ज किया गया। हालंकि कभी मतदान प्रतिशत का फाइनल आंकड़ा आना बाकी है। फाइनल आंकड़ा आने के बाद मतदान प्रतिशत और बढ़ेगा। मतदान के आखिर समय यानी 5 बजे तक मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं। मतदान के दौरान कोई अप्रीय घटना नहीं घटी।
सुबह 8 बजे मतदान की शुरूआत हुई। शुरूआती घंटों में मतदान केंद्रों पर मतदाओं की तादात कम दिखी। शुरूआती दो घंटो में सिर्फ 12 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गाय। इसके बाद अगले 2 घटों यानी 12 बजे से 2 बजे के बीच मतदान केंद्रों पर अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। दोपहर 2 बजे तक प्रदेश में 6.67 लाख लोग अपने मतों का इस्तेमाल कर चुके थे। मतलब ये कि दोपहर 2 बजे तक 46 प्रतिशत लोगों ने अपने मतों का इस्तेमाल किया था। 2 बजे के बाद फिर मतदान की रफ्तार धीमी हो गई। यानी 2 बजे से शाम 4 बजे तक सिर्फ 13 प्रतिश मतदान दर्ज किया गया।
शाम 4 बजे तक 8.61 लाख मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमल किया था। इसके मुताबिक, चार बजे तक 59 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान को लेकर युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह देखने को मिला।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.