उत्तराखंड: निजी शिक्षण संस्थान में महिला असिस्टेंट प्रोफेसर से छेड़छाड़, निदेशक पर गंभीर आरोप

उत्तराखंड के काशीपुर के जसपुर में निजी शिक्षण संस्थान में काम करने वाली असिस्टेंट प्रोफेसर ने संस्थान के प्रोफेसर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है।

असिस्टेंट प्रोफेसर युवती हल्द्वारी की रहने वाली है। युवती का कहना है कि जब उसने इस संबंध में पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। इसके बाद युवती ने कोर्ट का रुख किया। कोर्ट ने कोतवाली पुलिस को अब केस दर्ज करने का आदेश दिया है।

युवती के मुताबिक, संस्थान में उसकी नियुक्ति 17 अप्रैल, 2018 को हुई थी। संस्थान में उसे 21 हजार रुपये के मासिक वेतन पर रखा गया था। युवती का आरोप है कि संस्थान के डायरेक्टर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। युवती ने 13 जून, 2019 को निदेशक ने उसके साथ छेड़खानी की।

युवती ने बताया कि जब उसने निदेश का विरोध किया तो उससे जबरन त्यागपत्र लिखवा लिया गया और नौकरी से निकाल दिया गया। युवती का कहना है कि उसे एक महीने का संस्थान ने वेतन भी नहीं दिया। युवती ने बताया कि जब उसने कोतवाली पुलिस में इस बात की शिकायत की तो पुलिस ने कार्रवाई के बजाय सिर्फ जांच की बात करती रही। असिस्टेंट प्रोफेसर ने बताया कि पुलिस के द्वारा कार्रवाई नहीं होने पर उसने कोर्ट में याचिका दायर की। कोर्ट ने इस संबंध में पुलिस से रिपोर्ट तलब की है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

6 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

6 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 week ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 week ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

1 week ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.