उत्तराखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में टिहरी के कोटी कॉलोनी में प्रदेश सरकार इतिहास रचने की तैयारी कर रही है।
टिहरी झील के किनारे रैबार- आवा आपुण और घौर कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर हैं। 3 नवंबर को कोटी कॉलोनी के साहसिक खेल अकादमी में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के जरिए टिहरी झील को दुनिया के पटल पर पर्यटन स्थल की पहचान दिलाने की कवायद में लगातार जुट हुई है। इस कार्यक्रम का भी यही मकदस है। कार्यक्रम के जरिए सरकार पर्यटन विकास और स्वरोजगार का संदेश देगी।
प्रदेश में ऐसा पहली बार होगा जब देश की बड़ी हस्तियां कार्यक्रम के जरिए झील किनारे कोटी कालोनी में मंच साझा करेंगी। कार्यक्रम में राज्य की दिशा और दशा पर राजनैतिक, सैन्य और सामाजिक क्षेत्र की बड़ी हस्तियां हिस्सा लेंगी और पर्यटन को बढ़ावा देने की योजनाओं पर मंथन करेंगे।
ये हस्तियां कार्यक्रम में होंगी शामिल:
रैबार कार्यक्रम में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, थल सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, एयर इंडिया के अध्यक्ष और एमडी अश्विनी लोहानी, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व डीजीएमओ लेफ्टिनेंट अनिल भट्ट, प्रधानमंत्री के सचिव भास्कर खुल्बे,, रॉ के पूर्व प्रमुख अनिल धस्माना और हंस फाउंडेशन की माता मंगला शामिल होंगी।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.