देशभर में हुए लॉकडाउन की वजह से जगह-जगह आयोजन रद्द किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तराखंड के काशीपुर में भी स्थानीय प्रशासन ने धार्मिक आयोजनों को रद्द कर दिया है।
काशीपुर में इस बार नवरात्रि में मां बाल सुंदरी देवी को चैती मंदिर तक जाने वाले मां के डोले को प्रशासन ने इजाजत नहीं दी है। आपको बता दें कि हर साल चैत्र के नवरात्रि की सप्तमी और अष्टमी की आधी रात को काशीपुर में मां बाल सुंदरी देवी का डोला नगर मंदिर से चैती मंदिर स्थित मां बाल सुंदरी देवी के मंदिर के लिए जाता है। इसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं।
पंडा परिवार की तरफ से पुलिस में अर्जी दी गई कि उन्हें डोला ला जाने की इजाजत दी जानी चाहिए। लेकिन पुलिस ने ये कहते हुए इजाजत देने से मना कर दिया कि कम करते हुए इस डोले में काफी श्रद्धालु शामिल हो जाएंगे। जो लॉकडाउन का उल्लंघन होगा। एएसपी राजेश भट्ट ने इसकी जानकारी दी
काशीपुर से अजीम खान की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.