केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालु कृपया ध्यान दें, 5 नवंबर से शहर में बदल जाएगी ट्रैफिक व्यवस्था!

रुद्रप्रयाग में 5 नवंबर से ट्रैफिक व्यवस्था बदलने वाली हैं। शहर में इस तारीख से वनवे ट्रैफिक व्यवस्था लागू हो जाएगी।

ये व्यवस्था अगले 45 दिनों तक लागू रहेगी। केदारनाथ की तरफ जाने वाला सभी गाड़ियों को जवाड़ी बाईपास से होकर जाना होगा। अब तक केदारनाथ जाने वाले सभी वाहनों को संगम बाजार से होते हुए केदारनाथ जाना होता था।

ट्रैफिक डायवर्ट करने की वजह क्या है?
दरअसल रुद्रप्रयाग में गौरीकुंड हाईवे पर संगम बाजार में स्थित सुरंग का ट्रीटमेंट किया जाना है। इस सुरंग को बने हुए कई दशक हो गए हैं। रखरखाव के अभाव में सुरंग जर्जर हो गई है। इस वजह से स्थानीय प्रशासन अब इसकी मरम्मत करने जा रहा है। सुरंग के ट्रीटमेंट की जिम्मेदारी एनएच लोनिवि रुद्रप्रयाग डिविजन को दी गई है। सुरंग की मरम्मत का खर्च करीब 25 लाख रुपये आएगा। आपको बता दें कि रुद्रप्रयाग शहर में साठ के दशक में 60 मीटर लंबी सुरंग बनाई गई थी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

5 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

5 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

6 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 week ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

1 week ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.