उत्तराखंड: बदरीनाथ-हेमकुंड साहिब में भारी बर्फबारी, 10 फीट तक जमी बर्फ, -17 डिग्री पहुंचा पारा


उत्तराखंड के चमोली जिले में बर्फबारी हो रही है। आलम ये है कि बदरीनाथ धाम में करीब सात फीट तक बर्फ जम गई है।

मंगलवार दोपहर से ही जिले बर्फबारी जारी हैं। रुद्रनाथ, नीती, हेमकुंड साहिब, और माणा घाटी में बर्फबारी हुई है। निचले इलाकों में शीतलहर से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जिले में सुबह से धूप खिली थी, लेकिन अचानक दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली आसमान में बादल छाए और बर्फबारी शुरू हो गई।

जहां, बदरीनाथ धाम में करीब 7 फीट बर्फ जम गई है तो वहीं, हेमकुंड साहिब में करीब 10 फीट तक बर्फ जमी गई है। इस समय बदरीनाथ में तापमान -15 और हेमकुंड साहिब में -17 के पास पहुंच गया है।

हिमालय के ऊपरी इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। पंतनगर विवि के मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। दो और तीन जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तराई में बूंदाबांदी (2 से 3 मिमी) जबकि पर्वतीय इलारों में मध्यम (10 से 12 मिमी) बारिश होने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में कुछ जगहों पर बर्फबारी भी हो सकती है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

6 hours ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.