कोरोना: बाजारों में सामाजिक दूरी का रखें ख्याल, पुलिस बरत रही सख्ती,जानें उत्तराखंड कैसे हैं हालात

कोरोना को लेकर देशभर में हुए लॉकडाउन के बीच उत्तराखंड के अल्मोड़ा में लोगों को हर दिन कुछ वक्त के लिए जरूरी सामानों की खरीदारी करने की इजाजत मिली हुई है।

उस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग मेनटेन रहे इसको लेकर प्रशासन पूरा एहतियात बरत रहा है। दुकानों के सामने प्रशासन की तरफ से एक सर्किल बनाया गया है, जिसमें एक व्यक्ति को खड़ा होना है। जबकि कुछ दूर पर बने दूसरे सर्किल पर दूसरे व्यक्ति को खड़ा होना है। इसी तरह करीब हर एक मीटिर पर एक सर्किल बनाया गया है। इसके साथ ही स्थानीय प्रशासन अलग-अलग जगहों को सैनेटाइज कर रहा है।

जिला अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने लोगों से अपील की है कि वो प्रशासन के इस काम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें। उन्होंने समाजसेवियों से आगे आने की अपील की है। जिला अधिकारी की इस अपील पर कई लोग आगे भी आए हैं। डीएम नितिन के मुताबिक जरूरत पड़ने पर और भी लोगों से कोरोना वायरस से लड़ने के लिए उनके स्तर पर मदद ली जाएगी। नोडल अधिकारी विनोद कुमार राठौर ने WhatsApp नंबर जारी किया है। लोग इस नंबर पर संदेश भेजकर मदद करने के लिए अपना नाम पता लिखवा सकते हैं।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

10 hours ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.