टिहरी गढ़वाल से एक रोंगटे खड़े करने वाली खबर आई है। यहां कुंडी गांव के नजदीक जंगल में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई।
इस घटना से दुखी युवक के तीन दोस्तों ने खुदकुशी कर ली। पुलिस के मुताबिक सात दोस्त शिकार पर निकले थे। 22 साल के राजीव की बंदूक में गोली भरी हुई थी और ग्रुप की अगुवाई कर रहा था। इसी दौरान उसका पांव फिसला और नीचे गिर गया। इस दौरान उसके कंधे पर लटके बंदूक का ट्रिगर दब गया और गोली निकलकर संतोष को लग गई। संतोष की मौत खून बहने से हुई, तो उसके सभी दोस्त डर गए. हालांकि, राजीव बंदूक लेकर भाग गया, लेकिन तीन और दोस्त सोबन, पंकज और अर्जुन ने घटना पर आत्मग्लानि की बात कहते हुए कीड़ा मारनेवाली दवा खा ली।
दो और दोस्त राहुल और सुमित गांव वापस लौटे और घटना के बारे में ग्रामीणों को बताया। गांववाले तीनों दोस्तों को बलेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने पंकज और अर्जुन को मृत घोषित कर दिया गया जबकि सोबन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि मरनेवाले सभी युवक 18-22 साल के थे।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.