उत्तराखंड: गढ़वाल के सातों जिलों में अब अपराधियों का बचना नामुमकिन है, पुलिस ने तैयार की मोस्ट वांटेड की लिस्ट

उत्तराखंड के गढ़वाल रेंज के मोस्ट वांटेड अपराधियों की अब खैर नहीं है। उनका पुलिस से बच पाना अब नामुमकिन है। पुलिस ने गढ़वाल रेंज के सातों जिले चमोली, उत्तरकाशी, देहरादून, पौढ़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार और रुद्रप्रयाग में टॉप-10 अपराधियों की कुंडली तैयार कर ली है।

अब इनके खिलाफ पुलिस का एक्शन होगा। IG गढ़वाल अभिनव कुमार ने बताया कि गढ़वाल रेंज के कई जिलों में आज भी ऐसे अपराधी हैं, जो पकड़े नहीं गए। इस तरह के अपराधियों का खुलेआम घूमना काफी खतरनाक है। कोरोना महामारी के बाद जैसे हालात बने हैं, उसे देखते हुए अपराधी पहले से ज्यादा सक्रिय हो सकते हैं। ये लोग बेरोजगार युवाओं को अपने जाल में फंसाकर बड़ी वारदातों को अंजाम दे सकते हैं। ऐसे में इनका पकड़ा जाना जरूरी है।

IG गढ़वाल गढ़वाल अभिनव कुमार ने सभी सातों जिलों के पुलिस अधिकारियों से टॉप 10 बदमाशों की लिस्ट मंगवाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस लिस्ट में कई ऐसे बदमाशों के नाम भी शामिल है, जो काफी वक्त से फरार चल रहे हैं। IG ने जिलों के कप्तानों को इन पर नजर रखने को कहा है। पुलिस ने जिन टॉप 10 अपराधियों की जो लिस्ट तैयार की है, उनमें से कुछ जेल में बंद हैं। जेल में इन अपराधियों की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। साथ ही इनसे जो लोग मिलने आते हैं, वो भी पुलिस के रडार पर हैं। 7 जिलों के 70 अपराधी लिस्ट में शामिल हैं, जिन पर पुलिस नजर बनाए रखेगी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 week ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 week ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 week ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 week ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

1 week ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.