उधम सिंह नगर: दो बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

अवैध तरीके से उत्तराखंड में रह रहे बांग्लादेशियों के पकड़े जाने का सिलसिला जारी है। पुलिस ने अब उधम सिंह नगर से दो बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

दोनों 2007 से उत्तराखंड में रह रही हैं। चौकाने वाली बात ये कि इसमें से एक महिला आशा कार्यकर्ता के रूप में काम करने वाली है। इन महिलाओं के पास सारे सरकारी दस्तावेज जैसे भारतीय राशन कार्ड, पैन कार्ड से लेकर आधार कार्ड मिला है। महिलाओं ने ये दस्तावेज कैसे तैयार कराए और किस तरह से ये चोरी छिपे रह रही थीं। अब इसकी जांच की जा रही है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच के लिए 4 सदस्य टीम भी गठित की गई है।

एक महिला का नाम माजदा बेगम और दूसरी का दिलबरी बेगम है। शुरुआती जांच में जो बात सामने आई है उसके मुताबिक दोनों करीब 14 साल से यूएस नगर में रह रही थीं। पूछताछ में ये खुलासा हुआ कि सरकारी प्रमाणपत्र के आधार पर ही दिलबरी बेगम ने आशा कार्यकर्ता की नौकरी प्राप्त की थी। पूछताछ में दिलबरी बेगम ने बताया कि वो 1999 में भारत आई थी। साल 2001 में उसकी शादी हुई और उसका एक बेटा भी है और वो 2007 से उधम सिंह नगर में रह रही है। महिला ने प्रशासन से भारत की नागरिकता देने और वापस बांग्लादेश नहीं भेजने की गुहार लगाई है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 hours ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.