उधम सिंह नगर: 100 गज प्लॉट की कर रहे थे मांग, दहेज के दानवों के खिलाफ केस दर्ज

उधम सिंह नगर के काशीपुर तीन तलाक और दहेज के दानवों एक्शन हुआ है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पूरा मामला हजरत नगर अल्लीखां गांव का है। यहां अमरीन परवीन ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 22 अप्रैल 2015 को हजरत नगर निवासी हफीज के साथ हुई थी। शादी के बाद उसको एक बेटा भी हुआ। जिसकी उम्र फिलहाल तीन साल है और अभी वो पांच महीने की गर्भवती है। पीड़ित का आरोप है कि उसके पिता ने अपनी हैसियत के हिसाब शादी में काफी दान-दहेज दिया था, लेकिन ससुराल वाले इससे संतुष्ट नहीं थे। ससुराल वाले कम दहेज देने को लेकर ताना मारा करते थे। वो इसके लिए उसको अक्सर प्रताड़ित भी करते थे।

पीड़ित ने पुलिस में जो शिकायत दर्ज कराई है उसके मुताबिक ससुराल वाले दहेज में 100 गज का प्लाट की मांग कर रहे थे, जिसके लिए उसके घरवालों ने मना कर दिया था। इसके बाद उन्होंने तीन नवंबर की रात को उसने साथ मारपीट की और उसने जिंदा जलाने की भी कोशिश की। जो वो इसमें कामयाब नहीं हुए तो उसकी सास, ननद और जेठ ने मिलकर पति से उसको तीन तलाक दिलवा दिया।

लड़की की शिकायत पर पुलिस ने उसके ससुराल वालों के खिलाफ धारा 323, 504, 506, 498 (ए) और तीन तलाक समेत अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 week ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 week ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 week ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 week ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

1 week ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

2 weeks ago

This website uses cookies.