उत्तराखंड: केदारनाथ में मौसम ने ली करवट, हुई बारिश, अगले दो दिनों में प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

केदारनाथ में बुधवार को दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और बारिश शुरू हो गई।

मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना है। जिससे मैदानी इलाकों में पड़ रही गर्मी से भी कुछ राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार आज बुधवार को पर्वतीय क्षेत्रों में गर्जन के साथ तेज बौछारें पड़ने की आशंका है। जबकि, मैदानी इलाकों में 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चल सकता है। उसके बाद गुरुवार और शुक्रवार को कुमाऊं में भारी बारिश की चेतावनी है और मैदानी इलाकों में भी तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

वहीं, हरिद्वार जिले के नागरिकों को 16 जून से भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 16 से लेकर 19 जून तक जिले में हल्के से मध्यम बादल छाने और बरसात का पूर्वानुमान है। हरिद्वार जिले में अगले चार-पांच दिन हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। वहीं 16 से लेकर 19 जून तक क्रमश: एक मिमी, 12 मिमी, पांच मिमी और दो मिमी बरसात का पूवार्नुमान है।

16 जून को कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने, तीव्र बौछारें पड़ने और आंधी-तूफान आने की संभावना है। 17 जून को कुछ जगहों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं रुड़की में भी हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। साथ ही 16 जून को 2.8 मिमी, 17 जून को 16.8 मिमी, 18 जून को 5.4 मिमी और 19 जून को 2.2 मिमी बरसात का अनुमान है।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की के जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन विभाग में संचालित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना के तकनीकी अधिकारी डा. अरविंद कुमार श्रीवास्तव के अनुसार अगले दो-तीन दिन हल्की से मध्यम बरसात की संभावना को देखते हुए किसान इस अवधि में खेतों में खड़ी फसलों में कीटनाशक रसायनों के छिड़काव से बचें।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 day ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.