उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के पुरोला में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है।
सड़क से मलबा हटाने के दौरान एक जेसीबी मशीन खाई में जा गिरी। हादसे में हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो लोग घायल हो गए। घायलों को पुरोला के स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के देहरादून रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि हुडोली-कंताड़ी सड़क पर नैलाड़ी के पास ज्योति कंस्ट्रक्शन कंपनी के एक जेसीबी के जरिए सड़क से मलबा हटाया जा रहा था। इसी दौरान सुरक्षा दीवार के साथ ही सड़क धस गई। इस दौरान जेसीबी करीब 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुरोला पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
पुरोला थानाध्यक्ष अशोक कुमार के मुताबिक, घटना में हेल्पर राहुल कुमार (16 साल) निवासी पंजाब की मौके पर मौत हो गई। वहीं, ऑपरेटर गुरुजन सिंह (23 साल) निवासी पंजाब और सूरज (25) निवासी जौनसार देहरादून गम्भीर रूप से घायल हो गए। पुरोला के स्वास्थ्य केंद्र मे प्राथमिक उपचार दोनों घायलों को हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.