वीडियो देखिए…चांद की सतह पर ऐसे उतरा प्रज्ञान रोवर, ISRO ने video किया जारी
चांद पर इतिहास रचने के बाद प्रज्ञान रोवरचांद की सतह पर चलहलकदमी कर रहा है। चांद पर घूम-घूमकर प्रज्ञान रोवर अपनी छाप छोड़ रहा है। वहां से इसरो को तस्वीरें-वीडियो भेज रहा है।
ISRO ने विक्रम लैंडर से प्रज्ञान रोवर के चांद की सतह पर उतरने का ऐतिहासिक वीडियो जारी किया है। यह वीडियो 30 सेकेंड का है। 30 सेकेंड के वीडियों में दिखाया गया है कि कैसे विक्रम लैंडर से पहली बार चांद की सतह पर प्रज्ञान रोवर उतरा। नीचे दिए गए वीडियो लिंक में आप देख सकते हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रज्ञान रोवर चांद की सतह पर जैसे ही उतरता है, उसके पहिए की छाप चांद की धरती पर पड़ जाती है। आने वाले समय में प्रज्ञान रोवर चांद की सतह पर घूम-घूकर कई रहस्यों से पर्दा उठाएगा। इसरो की टीम का विक्रम लैंडर से संपर्क स्थापित हो चुका है।