उत्तराखंड का अगला सीएम कौन होगा? हलचल के बीच चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी से मिले सतपाल महाराज

उत्तराखंड में सरकार बनाने को लेकर बीजेपी में हलचल तेज हो गई है। प्रदेश का अलगा मुख्यमंत्री कौन होगा इसकी तलाश भी शुरू हो गई है।

इस बीच चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र से प्रचंड जीत हासिल करने के बाद प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी और बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय से शिष्टाचार भेंट की। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी और बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने भाजपा के चुनावी प्रबंधन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि भाजपा ने प्रदेश के विकास के साथ-साथ सभी वर्गो के हितों का ध्यान रखा।

महाराज ने कहा कि बीजेपी सरकार प्रदेश को संस्कार भूमि बनाने के साथ-साथ सभी विकास कार्यों को तेजी के साथ पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश की सम्मानित जनता यह भली-भांति जानती है कि ‘करेगी तो सिर्फ भाजपा ही’। इसीलिए जनता ने पुन: भाजपा को प्रदेश में सत्ता की बागडोर सौंपी है। बीजेपी सरकार की कार्य संस्कृति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है कि विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद विरोधी दलों का सूफड़ा साफ हो गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 day ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.